Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow WhatsApp Channel Join Now

विनेश फोगाट का जीवन परिचय और राजनीति की शुरुआत पूरी जानकारी यहां से देखें

विनेश फोगाट का जीवन परिचय और राजनीति की शुरुआत पूरी जानकारी यहां से देखें:- Vinesh Phogat एक पेशेवर पहलवान है, यह राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय पहलवान बनी, विनेश फोगाट ने भारतीय मह‍िला कुश्ती के इतिहास में पहली महिला खिलाड़ी बन गई है।

जीवन परिचय

Vinesh Phogat का जन्म 25 अगस्त 1994 को हुआ था, यह हरियाणा के चरखी दादरी ज़िले  में रहने वाली है, विनेश फोगाट के पिता का नाम राजपाल फोगाट है और इनकी माता का नाम प्रेमलता फोगाट है, विनेश पहलवान परिवार से है और उनकी बहन प्रियंका फोगाट साथ ही चचेरी बहनें गीता फोगाट, रितु फोगाट और बबीता सभी रेसलर है।

विनेश फोगाट एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान है, वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर विनेस टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाइ करने और खाप पंचायत गोल्ड जितने वाली पहली पहलवान बनी विनेश को खाप ने सोने का मेडल दिया और नोटों की अनगिनत मालाओ से उसका सम्मान किया था।

Vinesh Phogat ने पेरिस ओलंपिक-2024 के बाद संन्यास का एलान कर दिया है, अब Vinesh कभी भी कुश्ती के मैट पर दिखाई नही देंगी, विनेश फोगाट की लव स्टोरी भी करियर के साथ ही शुरू हुई थी। Vinesh की शादी 2018 में सोमवीर राठी नाम के लड़के के साथ हुई थी, सोमवीर हर मुश्किल समय में विनेश के साथ खड़ा रहा है।

इन्हें भी पढें   RSOS Result 2024 - राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

विनेश फोगाट भारतीय खेल इतिहास की एक महान कुश्ती खिलाड़ी के नाम से जानी जाती है, विनेश ने पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल में जगह बना ली थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, विनेश फाइनल में जाने से पहले वजन के कारण बाहर कर दी गई, जिससे की यह फाइनल में हिस्सा नही ले पाई, लेकिन इस समय विनेश का पति विनेश के साथ खड़ा रहा है।

Vinesh Phogat राजनीति की शुरुआत

विनेश फोगाट ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से लड़ने का फैसला किया है, विनेश को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बना लिया है, विनेश ने कहा है की “मैं अब जंग के मूड में हूँ” मैं अब दुबारा कुश्ती में नही जा सकती मैं सार्वजनिक जीवन में हूं. मेरे पास जिम्मेदारियां हैं. मैं फुल टाइम पॉलिटिशियन हूं. मैं यह नहीं देखती कि मेरा प्रतिद्वंद्वी कौन है. मैं देखती हूं कि उसकी कमजोरी क्या है, बीजेपी पर निशाना साधते हुए विनेश ने कहा कि गोपाल कांडा को समर्थन देना दिखाता है कि भाजपा हमेशा अपराधियों के साथ है।

Vinesh Phogat की संपत्ति

विनेश फोगाट की कुल सालाना आय 13 लाख 85 हजार 152 रुपये है और इनके पति सोमवीर राठी की सालाना इनकम 3 लाख 44 हजार 220 रुपये है विनेश फैमिली के पास कुल कैश 2 लाख 10 हजार रुपये है, इसके अलावा विनेश का Axis, SBI और ICICI बैंक में अकाउंट है, जिनमें करीब 40 लाख रुपये डिपॉजिट हैं, जबकि इनके पति के पास दो बैंक अकाउंट और एक बैंक में 48,000 रुपये की FD है।

विनेश फोगाट के सभी पदक

  • स्वर्ण – 2018 एशियाई खेल, जकार्ता 50 किलो ग्राम भार वर्ग
  • स्वर्ण – 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स, गोल्ड कोस्ट 50 किलो ग्राम भार वर्ग
  • स्वर्ण – 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स, ग्लासगो 48 किलो ग्राम भार वर्ग
  • रजत – 2018 एशियाई चैंपियनशिप, बिश्केक 50 किलोग्राम
  • रजत – 2018 एशियाई चैंपियनशिप, बिश्केक 50 किलोग्राम
  • रजत – 2015 एशियाई चैंपियनशिप, दोहा 48 किलो ग्राम भार वर्ग
  • रजत – 2013 राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप, जोहान्सबर्ग 51 किलो ग्राम भार वर्ग
  • कांस्य – 2020 एशियाई चैम्पियनशिप, नई दिल्ली 53 किलो ग्राम भार वर्ग
  • कांस्य – 2019 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप कज़ाकिस्तान 53 किलो ग्राम भार वर्ग
  • कांस्य – 2019 एशियाई चैम्पियनशिप, शीआन 53 किलो ग्राम भार वर्ग
  • कांस्य – 2016 एशियाई चैम्पियनशिप, बैंकॉक 53 किलो ग्राम भार वर्ग
  • कांस्य – 2014 एशियाई खेल, इंचियोन 48 किलो ग्राम भार वर्ग
  • कांस्य – 2013 एशियाई चैम्पियनशिप, नई दिल्ली 51 किलो ग्राम भार वर्ग
इन्हें भी पढें   Chhaava Movie Download F𝚒lMyz𝚒lla 7𝟸0p, 4𝟾0p 𝙰𝚗𝚍 10𝟾0p
अन्य लोगों को शेयर करे
Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow WhatsApp Channel Join Now

Leave a Comment